Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दूसरों से ज्यादा अब अपनों से खतरा : आपसी विवाद में धारदार हथियार से चाचा की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

दूसरों से ज्यादा अब अपनों से खतरा : आपसी विवाद में धारदार हथियार से चाचा की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

छोटी-छोटी बातों और लालच में आकर अपने सगों की हत्या करने की प्रवृत्ति समाज में बढ़ती जा रही है। अमूमन हर दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही घटना झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन्हा टोली में गुरुवार की सुबह हुई है। यहां आपसी विवाद होने के बाद एक भतीजे ने घर में सो रहे चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी है।  पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

चाचा भतीजे में पिछले कई दिनों से चल रही थी अनबन

जानकारी के अनुसार घोघाल मुंडा अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान उनके भतीजे बिरसा मुंडा ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। आरोपी ने अपने चाचा की हत्या क्यों की इसकी पुलिस जांच कर रही है। लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से चाचा और भतीजा में अनबन चल रहा था।

मृतक की बेटी ने बिरसा को हत्या करते देखा

जब बिरसा अपने चाचा पर धारदार हथियार से वार कर रहा था तो मृतक की बेटी ने यह दृश्य देख लिया था। जब हत्या करने वाले गिरसा की नजर अपनी चचेरी बहन पर पड़ी तो वह उसकी हत्या करने की नियत से उसकी ओर दौड़ पड़ा। लेकिन वह वहां से भाग गई। बिरसा ने कुछ दूर उसका पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। हत्या की बात जो गांव में फैल गई तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही।

हत्यारोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जोन्हा टोली में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार किए गए युवक से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।

Share this:

Latest Updates