Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बताया झारखंड से खून का रिश्ता, शिबू व हेमंत से भी मिलकर मांगा समर्थन…

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बताया झारखंड से खून का रिश्ता, शिबू व हेमंत से भी मिलकर मांगा समर्थन…

Jharkhand News : नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस या नहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ​​​​​की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं। यहां होटल चाणक्या बीएनआर में NDA की ओर से आयोजित सांसदों एवं विधायकों की बैठक में हिस्सा लेकर उनसे समर्थन की अपील की। करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कीं और दोनों से अपने लिए समर्थन मांगा।

रगों में झारखंड का खून

इससे पहले NDA नेताओं की बैठक में द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड से रिश्ते की चर्चा करते हुए खून से जुड़ाव की बात कही। कहा कि उनके पूर्वज यहीं के थे। उनके दादा भी यहीं रहे। उनकी रागों में भी झारखंड का ही खून दौड़ रहा है। 

एयरपोर्ट पर पारंपरिक रीति से स्वागत

इससे पहले रांची आगमन पर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के आला नेता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू का फूलों से स्वागत किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू सहित अन्य सांसद और विधायक शामिल मौजूद थे।

झारखंड के सांसद और विधायक

आंकड़ों के हिसाब से राज्य में NDA खेमे में 28 विधायक और 16 (लोकसभा और राज्यसभा) सांसद हैं। इनमें 26 विधायक बीजेपी के, 2 आजसू पार्टी के, 15 बीजेपी के सांसद और एक आजसू के एक सांसद शामिल हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस महागठबंधन के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ खड़ी है। झारखंड विधानसभा में झामुमो के 30 विधायक हैं, राज्य में दो सांसद हैं। जबकि कांग्रेस के पास 17 विधायक और दो सांसद हैं। 

वोटों का मूल्य और गणित

झारखंड में अगर वोटों की गणित को देखें तो एक MLA के वोट का मूल्य 176 है। एक MP के वोट का मूल्य 700 है। इस दृष्टि से झामुमो, कांग्रेस और राजद को मिलाकर महागठबंधन के पास कुल 11,248 का आंकड़ा है।  एनडीए के पास बीजेपी और आजसू के विधायक और सांसद मिलकर 16,128 का आंकड़ा है।

Share this:

Latest Updates