Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं 

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं 

National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ”दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहनेवाले सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दीपावली हर्ष और उल्लास का त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। 

एक दीपक अनेक दीपकों को प्रकाशित कर सकता है

विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। यह त्योहार दयालुता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का त्योहार हमारी अंतरात्मा को प्रकाशित करता है और हमें मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।” राष्ट्रपति ने कहा कि एक दीपक अनेक दीपकों को प्रकाशित कर सकता है। इसी प्रकार हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां बांट कर उनके जीवन में सुख और समृद्धि ला सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘आइए, हम सभी सुरक्षित रूप से रोशनी का त्योहार मनायें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।’

Share this:

Latest Updates