Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस को झटका: राजस्थान में कांग्रेस के कई नेताओं ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को झटका: राजस्थान में कांग्रेस के कई नेताओं ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, Rajasthan news, Jaipur news : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, चाकसू के पूर्व विधायक अशोक तंवर और कोटा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मेहता, टोंक के सोडा सरपंच छवि राजावत अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

ये कांग्रेसी नेता हुए भाजपाई

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने सभी को पार्टी का दुपट्टा ओढाकर सदस्यता ग्रहण करायी। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मंच पर जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकान्त भारद्वाज उपस्थित थे। कार्यक्रम में कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

Share this:

Latest Updates