Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को 04 वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को 04 वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात

देश को मिलेंगी 10 और वंदे भारत ट्रेनें

Ranchi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितम्बर को झारखंड के जमशेदपुर आयेंगे। वह झारखंड को 04 वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। वह संताल परगाना से शुरू होनेवाली दो वंदे भारत ट्रेनों को जमशेदपुर से हरी झंडी दिखायेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री देवघर से बनारस और गोड्डा से रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। साथ ही, एक अन्य ट्रेन, जो कि बिहार के भागलपुर से चल कर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जायेगी। यह ट्रेन हंसडीहा और दुमका होते हुए हावड़ा प्रस्थान करेगी। संताल परगना में गुजरनेवाली तीन वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा।

देवघर से बनारस वंदे भारत ट्रेन के परिचालन शुरू होने से लोगों में उत्साह है। बैद्यनाथ धाम से काशी विश्वानाथ ज्योतिलर््िंाग के बीच सीधी ट्रेन शुरू हो जाने से श्रद्धालुओं में खुशी है। अब लोग कम समय में बनारस जा सकेंगे। यह ट्रेन देवघर स्टेशन से दोपहर 03:15 बजे खुलेगी और गया के रास्ते बनारस रात 10:20 बजे पहुंचेगी। बनारस से यह ट्रेन सुबह 06:20 बजे खुलेगी और दोपहर 01:30 बजे देवघर पहुंचेगी।

गोड्डा के लोगों को मिलेगा पहली वंदे भारत का तोहफा

गोड्डा के लोगों को पहली वंदे भारत का तोहफा मिलने जा रहा है। इससे पहले गोड्डा से रांची जाने के लिए दो ट्रेनें थीं, लेकिन अब वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से यात्रा का समय ठोड़ा कम हो जायेगा। जानकारी के मुताबिक गोड्डा स्टेशन से दोपहर 3:10 बजे वंदे भारत रांची के लिए खुलेगी, जो कि हसडीहा में 03:48 बजे, दुमका 04:33 बजे, बासुकिनाथ 04:48 बजे, देवघर 05:12 बजे, जसीडीह 05:33 बजे खुलेगी। यह ट्रेन मधुपुर और महेशमुंडा के रास्ते रांची पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन सुबह पांच बजे खुलेगी और दोपहर 02:10 बजे पहुंचेगी।

भागलपुरकोलकाता वंदे भारत ट्रेन दुमका होकर गुजरेगी

भागलपुर से खुल कर कोलकाता को जानेवाली वंदे भारत ट्रेन दुमका होकर गुजरेगी। यह ट्रेन भागलपुर से दोपहर 03:20 मिनट में खुलेगी और हंसडीहा होते हुए दुमका से शाम 05:20 मिनट में खुलेगी। फिर रामपुरहाट होते हुए रात के 09:20 मिनट में हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन से दुमका से कोलकाता का सफर मात्र चार घंटे का रह जायेगा।

15 सितंबर को प्रधानमंत्री 10 बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे

15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड समेत देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। पीएम मोदी पहली बार एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। ये 10 वंदे भारत ट्रेन देशभर अलग-अलग रेलवे स्टेशन से चलायी जायेंगी।  रेलवे बोर्ड से निकले आदेश के अनुसार देशभर के जिन राज्यों को ये वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं, वे हैं झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश । इनमें जो 10 वंदे भारत ट्रेन 15 सितम्बर से चलायी जायेंगी, उनमें से सबसे ज्यादा बिहार से गुजरेंगी। 

Share this:

Latest Updates