Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रियंका गांधी 25 मई को वाराणसी में करेंगी रोड शो

प्रियंका गांधी 25 मई को वाराणसी में करेंगी रोड शो

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में अब कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 25 मई को रोड शो करने जा रही हैं। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के रोड शो का कार्यक्रम तय किया हुआ है। इसके तहत 25 को ही प्रियंका वाराणसी व महाराजगंज में पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगी। 

यहां बताते चलें कि वाराणसी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अजय राय को प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में प्रियंका गांधी महाराजगंज में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। उसके बाद वह वाराणसी में रोड शो करने पहुंचेंगी। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान के बाद कांग्रेस चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में प्रियंका के वाराणसी में 25 मई को होनेवाले रोड शो को बहुत अहम माना जा रहा है। वैसे छठवें चरण के मतदान में कांग्रेस केवल इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है, जबकि अंतिम सातवें चरण में वाराणसी, बांसगांव, देवरिया व महाराजगंज की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनावी मैदान में है। 

Share this:

Latest Updates