Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह चुनाव संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई है : मल्लिकार्जुन खड़गे

यह चुनाव संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई है : मल्लिकार्जुन खड़गे

Ambala news, Election  2024 : अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के समर्थन में बुधवार को जगाधरी की अनाज मंडी में इंडिया गठबंधन की जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सम्बोधित किया। उन्होंने इस चुनाव को संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई बताया।

कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश में आईटी क्षेत्र में क्रांति और पंचायती राज जैसे कानून लाने का काम स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया। राजीव गांधी की सरकार ने ही देश में वोट देने के लिए तय आयु 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष किया। आजादी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कई सरकारी संस्थानों का निर्माण किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उन संस्थानों को अपने बड़े-बड़े धन्ना सेठों को बेच दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऊंचे पद पर बैठ कर कहते हैं कि आपकी सम्पत्ति कांग्रेस बेच देगी और दूसरों को दे देगी। मोदी झूठों के सरदार हैं। अब यह चुनाव मोदी और जनता के बीच में है। हम जनता की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा झूठा किया। उन्होंने कहा कि हम किसानों को एमएसपी के कानून की गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना पर गलत फैसला लेकर मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में गरीब, दलित, आदिवासी और अन्य सभी वर्ग के लिए लाभकारी घोषणाएं हैं। मोदी हमारे घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का बताते हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई में आप और हम सभी मिल कर लड़ रहे हैं, इसे बचा कर रहेंगे।

जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भी कांग्रेस के घोषणा पत्र की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्रों से पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील की।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य नासिर हुसैन, कांग्रेस महिला अध्यक्ष अलका लांबा भी पहुंचे। बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री, विधायक, नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Share this:

Latest Updates