Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ram Ka Naam : ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाने का यह तरीका, मुस्लिम युवक को पीटा, पेड़ से बांधा, फिर कहा…

Ram Ka Naam : ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाने का यह तरीका, मुस्लिम युवक को पीटा, पेड़ से बांधा, फिर कहा…

UP Update News, Bulandshahar, Young Muslim Boy Beaten And Compel For Jai Shriram :  जिस किसी राज्य में ऐसी घटना घटती है, उस राज्य के शासन के इकबाल पर लानत है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक 23 साल के मुस्लिम युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया, सिर मुंडवाने और जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया। घटना 13 जून की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित वीडियो शनिवार को वायरल होने के बाद 

पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पुलिस में स्वीकार की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित की पहचान दिहाड़ी मजदूर साहिल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया। रविवार को भी इस मामले को लेकर समाज में चर्चा जारी है। अगर यही हमारा समाज है, तो भविष्य का भारत कैसा है, इसे हर नागरिक को सोचना चाहिए।

पेड़ से बांधकर पीटने की क्रूरता

 वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ लोग 23 साल के एक मुस्लिम युवक को पेड़ से बांधकर पीटते दिख रहे हैं और फिर उसका सिर भी मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक को ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने को मजबूर किया और उसका सिर भी मुंडवा दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि चोरी के शक में मुस्लिम युवक को इन लोगों ने पकड़ा था। घटना जिले के काकोद पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Share this:

Latest Updates