Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Decision : गीता प्रेस, गोरखपुर को मिलेगा गांधी शांति पुरस्कार, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने किया निर्णय

Decision : गीता प्रेस, गोरखपुर को मिलेगा गांधी शांति पुरस्कार, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने किया निर्णय

National News Update, New Delhi, Gandhi Shanti Award To Gita press Gorakhpur : साल 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस, गोरखपुर को दिया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की। गीता प्रेस को अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में योगदान के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने सर्वसम्मति से गीता प्रेस, गोरखपुर को पुरस्कार के लिए चुना है।

दुनिया के बड़े प्रकाशकों में एक

1923 में स्थापित गीता प्रेस दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक है। इसने 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित की हैं। इनमें 16.21 करोड़ श्रीमद भगवद गीता हैं। गांधी शांति पुरस्कार के तहत एक करोड़ रुपए नकद,एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक उत्कृष्ट पारंपरिक हस्तकला/हथकरघा वस्तु दी जाती है।

Share this:

Latest Updates