Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ram Mandir : इस दिन दुनिया के कई देशों की 150 नदियों के पानी से होगा रामलला का जलाभिषेक, पाकिस्तान, चीन भी…

Ram Mandir : इस दिन दुनिया के कई देशों की 150 नदियों के पानी से होगा रामलला का जलाभिषेक, पाकिस्तान, चीन भी…

National News Update, UP Ayodhya, Ram Mandir : अयोध्या में बन रहा भगवान राम का भव्य मंदिर। हिंदुओं की आस्था का केंद्र। मंदिर की तमाम विशेषताओं की चर्चा लगातार हो रही है इस बीच यह महत्वपूर्ण खबर मिली है कि पाकिस्तान, चीन और उज्बेकिस्तान सहित कई देशों की 155 नदियों का पानी भगवान श्रीराम लला की जन्मभूमि अयोध्या पहुंच चुका है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आगामी 23 अप्रैल को रामलला का इन नदियों के जल से अभिषेक करेंगे। अलग-अलग देशों की 155 नदियों से जल जमा करने का काम दिल्ली बीजेपी नेता और पूर्व विधायक विजय जॉली ने किया है।

यहां से भी पहुंच चुका है जल

विजय जॉली ने कहा कि नाइजीरिया, तंजानिया, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और मालदीव जैसे देशों से भी नदियों का जल लाया गया है। इतना ही नहीं अंटार्कटिका का जल भी राम लला के अभिषेक के लिए अयोध्या पहुंच गया है।

आने वाले थे राजनाथ सिंह, मगर अब नहीं

गौरतलब है कि पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाली 23 अप्रैल को अयोध्या के मनीराम दास छावनी सभागार में टीम से जल कलश लेने के बाद उसकी पूजा करेंगे। हालांकि, गुरुवार को राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए. वो होम क्वारंटीन हो चुके हैं। माना जा रहा है कि वे इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। राम लला के जलाभिषेक के लिए नदी का जल पाकिस्तान से भी लाया गया है। पाकिस्तान के हिंदुओं ने जल पहले दुबई भेजा और फिर दुबई से इसको दिल्ली लाया गया। इसके बाद विजय जॉली इस जल को अयोध्या लाए।

Share this:

Latest Updates