Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रातू रोड एलेविटेड कॉरिडोर जनता को समर्पित

रातू रोड एलेविटेड कॉरिडोर जनता को समर्पित

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

Ranchi news : राज्य की राजधानी रांची के प्रथम रातु रोड ऐलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विधिवत फीता काट कर किया। इसके साथ ही यह कॉरिडोर जनता को समर्पित कर दिया गया। इस तरह नितिन गडकरी ने राजधानी रांची को बड़ी सौगात दी है। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में ेंगडकरी ने कहा कि 02 लाख करोड़ की परियोजनाएं झारखंड में चल रही हैं और 01 लाख करोड़ की परियोजनाएं इसमें और जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर की वजह से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही, प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर तिरंगे के रंग का गुब्बारा भी उन्होंने उड़ाया।
रातु एलेविटेड कॉरिडोर 101 पिलर पर खड़ा है। इसमें तीन रैम्प बनाये गये हैं। फोर लाइन का ऐलिवेटेड कॉरिडोर है, जो ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा। पहला रैम्प और दूसरा रैम्प राजभवन के समक्ष शुरू होकर आईटीआई रोड में खत्म होगा। इस पर साउंडलेस बैरियर लगाये गये हैं। इसके ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर वाहनों का साउंड बाहर न जाये, इसके ऐलिवेटेड कॉरिडोर के दोनों ओर शीशे लगाये गये हैं।
इससे पहले रांची पहुंचने पर नितिन गडकरी पर फूलों की बारिश की गयी। इस स्वागत से केन्द्रीय मंत्री अभिभूत दिखे। रातू रोड एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 560 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड में 6300 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
आयोजन स्थल पर आम लोगों का भी खास ख्याल रखा गया था। लोगों के स्वच्छ पानी पीने, अग्नि शमन वाहन और शौचालय के भी खास इंतजाम किये गये थे। साथ ही, भव्य पंडाल में महिला और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी। उद्घाटन के अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और राज्यसभा सांसद महुआ माजी, राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा के अलावा कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। दो पूर्व मुख्यमंत्री क्रमश: बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के अलावा कई नेता ओटीसी ग्राउंड में उपस्थित रहे।

नितिन गडकरी ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण

नागा बाबा खटाल से नितिन गडकरी ने झारखंड को 6300 करोड़ रुपये का तोहफा दिया। उन्होंने 1900 करोड़ की लागत से पलमा से गुमला तक बने फोर लेन सड़क, 560 करोड़ रुपये की लागत से रांची शहर में रातू रोड पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर, 70 करोड़ की लागत से बने बाराहाट से तुलसीपुर खंड तक 02 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 825 करोड़ की लागत से बने बरही-कोडरमा खंड फोर लेन, 100 करोड़ की लागत वाली गोड्डा से सुन्दरपहाड़ी खंड तक 02 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 20 करोड़ की लागत से गिरिडीह शहर में सड़क के चौड़ीकरण और 1130 करोड़ की लागत से शंखा से खजुरी तक बने फोर लेन सड़क का लोकार्पण किया।
इन योजनाओं का नितिन गडकरी ने किया शिलान्यास
केन्द्रीय मंत्री ने 285 करोड़ रुपये की लागत वाली दामोदर नदी पर हाई लेवल पुल और भौरा रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर आरओबी के निर्माण, 95 करोड़ की लागत वाले मुगार्ताल से मानपुर खंड तक 02 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 35 करोड़ की लागत से सिमडेगा जिले में 08 हाई लेवल पुलों के निर्माण और 1330 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा से गुमला तक 04 लेन सड़क का शिलान्यास भी किया।
राजभवन के समक्ष शुरू हुए रैम्प से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के काफिले का चक्का ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर चला। रांचीवासियों ने उनके स्वागत के लिए नितिन गडकरी जिन्दाबाद के नारे लगाये। झारखंड की संस्कृति ढोल-नगाड़ा, झांझ-मांदर से भव्य रूप से स्वागत किया गया। मेहमान की तरह उन्हें फूलों का गुलदस्ता और माला पहना कर सम्मानित किया गया।
उनके स्वागत के लिए सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सिपी सिंह, हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल, रांची उपायुक्त समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस बल शामिल हुए।

पुरोहितों ने किया विशेष मंत्रोचारण और शंखनाद

ऐलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन के अवसर पर ओटीसी ग्राउंड सभा स्थल पर रांची के सैकड़ों पुरोहितों की टीम ऐलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन का गवाह बनी। पुरोहितों के विशेष मंत्रोचारण और शंखनाद से वातावरण गूंज उठा।

सालों पहले सीपी सिंह ने की थी फ्लाईओवर की मांग, संजय सेठ पीछे पड़ गये : गडकरी

एलीवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि सालों पहले सीपी सिंह ने मुझे इस रास्ते पर लाकर कहा था कि यहां फ्लाईओवर बनाने की जरूरत है। इसके बाद संजय सेठ लगातार मेरे पीछे लगे रहे। अधिकारियों ने मुझसे कहा कि यह सड़क शहर के बीचोबीच है, इसलिए इस काम को राज्य सरकार या नगर निगम को करना चाहिए। हालांकि, बाद में हमने संजय सेठ के दबाव में इस पुल को बनाने का फैसला किया और अब यह बन कर तैयार है। इस फ्लाईओवर से रांची में प्रदूषण कम होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

जमीन विवाद और फॉरेस्ट क्लियरेंस में मांगा राज्य सरकार का सहयोग

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फोन करके दिल्ली से आने में अभी असमर्थता जतायी। उनसे अनुरोध करूंगा कि जमीन अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लियरेंस देंगे, तो कई काम हो जायेंगे। इससे पहले नितिन गडकरी ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में महुआ माजी और भी शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, कई सांसद, विधायक और सरकारी अधिकारी भी इस समारोह में मौजूद रहे।

केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की घोषणा

  • आउटर रिंग रोड, रांची के डीपीआर को मंजूरी दी गयी। 6000 करोड़ की लागत से बनेगा आउटर रिंग रोड।
  • रातू रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर के सभी पिलर पर सोहराई पेंटिंग को तत्क्षण स्वीकृति।
  • रांची-सिल्ली-मुरी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करते हुए गति शक्ति के तहत इसके निर्माण की सम्भावना तलाशेंगे।
  • नागपुर की तर्ज पर रांची और जमशेदपुर में ई बस के परिचालन का ट्रायल कराया जायेगा।
  • 5000 + 500 करोड़ रुपये सीआरएफ (केन्द्रीय सड़क फंड) के किए मंजूरी।
  • एकचारी से मेहगामा खंड का फोर लेन निर्माण 1300 करोड़ की लागत।
  • कोडरमा-मेघातारी खंड का फोर लेन निर्माण को मंजूरी। लागत – 900 करोड़। यह रांची और पटना के बीच बेहतर सम्पर्क प्रदान करेगा। दोनों क्षेत्र में यात्रा समय 01 घंटे से घट कर 30 मिनट होगा। दुर्घटनाओं और ळ१ाां्रू ूङ्मल्लॅी२३्रङ्मल्ल को कम करेगा।
  • पाकुड़ शहर में 450 करोड़ की लागत से 20 किमी लम्बा बाइपास निर्माण।

– हंटरगंज में बाईपास निर्माण। 150 करोड़ की लागत से 07 किमी लम्बा होगा।

Share this:

Latest Updates