Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश का किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी होगा : नितिन गडकरी

देश का किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी होगा : नितिन गडकरी

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने गढ़वा में दी दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात, किया शिलान्यास

Gharwa news : केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड के गढ़वा में दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और एक का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 2,460 करोड़ रुपये है। इनमें टोरी-चंदवा और गढ़वा-अंबिकापुर सड़क को मंजूरी
दी गई जबकि गढ़वा बाइपास का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान उन्होंने झारखंड में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और उद्योगों के विकास के लिए कई योजनाओं का एलान किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने गढ़वा बाइपास का लोकार्पण करते हुए कहा कि आपको बहुत अच्छी फोरलेन सड़क मिली है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी कहते थे कि अच्छे रास्ते होंगे, तो देश समृद्ध होगा। झारखंड खनिजों से भरपूर है। यहां के नौजवानों को काम मिलेगा, तभी विकास सम्भव है। उन्होंने अपने क्षेत्र की मिसाल देते हुए कहा कि हमारे इलाके में पानी की किल्लत थी, जिससे 10 हजार किसानों ने खुदकुशी की। हमने तालाब बना कर हालात बदल दिये। मिट्टी को सड़क निर्माण में लगाया। उसी मॉडल को झारखंड में लागू करूंगा। यहां भी 1,000 तालाब बनवाये जायेंगे। उन्होंने झारखंड की तसर साड़ी और स्थानीय कला की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम साहिबगंज और गोड्डा भेज कर इन साड़ियों में झारखंडी डिजाइन तैयार कराते हैं। इनकी देशभर में भारी मांग है। यहां कारीगरी और हुनर की कोई कमी नहीं है। जरूरत है, तो बस प्रशिक्षण और प्रोत्साहन की।
टोरी-चंदवा और गढ़वा-अम्बिकापुर सड़क को मिली मंजूरी
कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने टोरी-चंदवा मार्ग और गढ़वा से अम्बिकापुर तक फोरलेन सड़क को मंजूरी देते हुए कहा कि यह निर्णय स्थानीय विधायक सत्येन्द्र तिवारी और सांसद बीडी राम की मांग पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सांसद बीडी राम के प्रयासों का ही यह परिणाम है कि आज यह सड़क हकीकत में बन रही है।
गडकरी ने बताया कि वाराणसी से कोलकाता तक इकोनॉमिक कॉरिडोर पर फोरलेन सड़क का काम भी प्रगति पर है। झारखंड में कुल 02 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं संचालित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि देश का किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी होगा। झारखंड में धान की पैदावार होती है और पुआल से बायो-सीएनजी बनायी जा सकती है। यह योजना यहां भी शुरू की जा सकती है। उन्होंने झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर के इस कथन से सहमति जतायी कि चुनाव तक राजनीति हो, उसके बाद विकास की राजनीति होनी चाहिए।
केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि हेमन्त सोरेन से उनकी बात हुई है, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके, क्योंकि वह दिल्ली में शिबू सोरेन के साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड में अधूरी कोई योजना नहीं रहेगी। उन्होंने मंच से जय जोहार, जय झारखंड और नमस्कार के साथ अपना भाषण समाप्त किया।
इस मौके पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद वीडी राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, डालटनगंज के आलोक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates