Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में सड़क हादसा, महिला की मौत, सड़क जाम

मोतिहारी में सड़क हादसा, महिला की मौत, सड़क जाम

Md. Asif, Sugauli, Motihari News: थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-मोतिहारी मार्ग पर सुगांव चांदनी पेट्रोल पंप के समीप टेंपू के टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतका की पहचान दक्षिण सुगांव पंचायत के महाबीर गंज सुगांव निवासी ओमप्रकाश साह की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है और घायल महिला की पहचान सुगांव निवासी शंभु साह की पत्नी बिगन देवी के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतका सुगांव से घर जा रही थी।

चालक टैंपू छोड़कर हो गया फरार

इस बीच सुगांव पेट्रोल पंप के समीप छपवा की ओर से मोतिहारी जा रही टेंपू ने ठोकर मार दी व ट्रक से टकरा गई। जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना को देख टेंपू को छोड़कर चालक फरार हो गया। हृदय विरादक घटना को देख आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। एक घंटे सड़क रही जाममुखिया प्रतिनिधि अशोक झा, तप्पू झा, संदीप मिश्र, मृतक के परिजन व गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका के परिजन महिला शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने छपवा मोतिहारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। जिससे करीब एक घंटा आवामन बाधित रहा। संदीप मिश्र ने थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।पुलिस ने ऑटो कर लिया जब्तथानाध्यक्ष ने परिजनों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने परिजनों व लोगो को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates