Lucknow News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काबिलपुर में तेज रफ्तार ईको गाड़ी और डिस्कवर बाइक की आमने-सामने की टक्कर छह लोगों की मौत हो गयी। मरनेवालों में बाइक पर सवार 04 युवक एवं ईको सवार 02 लोग शामिल हैं। देर रात 12 बजे हुई घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
शाहजहांपुर में सड़क हादसा, छह की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

Share this:


