Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अरवल में दिनदहाड़े पीएनबी शाखा में डकैती, अपराधियों ने 12.40 लाख रुपये लूटे

अरवल में दिनदहाड़े पीएनबी शाखा में डकैती, अपराधियों ने 12.40 लाख रुपये लूटे

बिहार के अरवल में शुक्रवार को बदमाशों ने बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बैंक खुलते ही पांच की संख्या में बदमाश पहुंचे और हथियार के बल पर 12.40 लाख रुपये लूटकर चलते बने। घटना शहर तेलपा ओपी अंतर्गत बेलखारा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की है। जिले में बैंक लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शहर तेलपा सहित तीन थानों की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

हथियारबंद 5 अपराधी बैंक में घुसे

बताया जाता है कि शुक्रवार को करीब 10.30 बजे बैंक खुलते ही बाइक सवार हथियारबंद पांच बदमाश बैंक में घुसे। हथियार के बल पर बैंक के मैनेजर मिन्टू कुमार सहित अन्य कर्मियों को बंधक लिया। इसके बाद इस बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। बैंक के अनुसार अपराधियों ने करीब 12.40 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की है। लुटरों के बैंक से निकलते ही कर्मी ने घंटी बजाई लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती लुटेरे फरार हो चुके थे।

जानकारी मिलते ही पहुंचे एएसपी रोशन कुमार

इधर, बैंक लूट की घटना की जानकारी मिलते आसपास के तीन थानों की पुलिस पहुंची. वहीं एएसपी रोशन कुमार भी मौके पर पहुंचे. घटना के बारे में जानकारी ली। घटना के संबंध में एएसपी रौशन कुमार ने कहा कि पांच की संख्या में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने करीब 12 लाख की राशि की लूट की है। फिलहाल जांच की जा रही है। बैंक लूट की घटना के दौरान कई ग्राहक भी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates