Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत-बांग्लादेश के बीच 6 से 14 जुलाई तक बंद रहेगा रेलगाड़ियों की आवाजाही, जानें क्या है कारण

भारत-बांग्लादेश के बीच 6 से 14 जुलाई तक बंद रहेगा रेलगाड़ियों की आवाजाही, जानें क्या है कारण

भारत-बांग्लादेश के बीच संचालित रेल सेवाओं को एक बार फिर से बंद कर दिया गया है। यह रेल सेवाएं 6 जुलाई से 14 जुलाई तक बंद रहेंगी। यह निर्णय बांग्लादेश सरकार के अनुरोध पर भारतीय रेल मंत्रालय ने लिया है। रेल मंत्रालय ने कोलकाता से ढाका, कोलकाता से खुलना और न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका को जोड़ने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में कोलकाता स्टेशन से ढाका जाने वाली मैत्री एक्सप्रेस, खुलना जाने वाली बंधन एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका जाने वाली मिताली एक्सप्रेस शामिल हैं। हालांकि रोक अस्थायी है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लिया गया निर्णय

जानकारी मिली है कि बांग्लादेश सरकार ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर सात दिन के लिए ट्रेन संचालन को बंद रखने का अनुरोध किया गया था। इस संबंध में मंत्रालय के अधिकारी कूटनीतिक कारणों से ज्यादा कुछ नहीं बताया। पूर्वी रेलवे के सूत्रों के अनुसार उक्त समयावधि में बांग्लादेश में त्योहार होता है तो उस समय सड़क और रेल मार्ग से दूसरे देशों से प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। गौरतलब है कि भारत-बांग्लादेश रेल सेवाओं को 15 मार्च, 2020 से कोरोना की स्थिति के कारण बंद कर दिया गया था। इसके बाद इस साल मई माह में मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस संचालन दोबारा शुरू किया गया था। इसके बाद न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका जाने वाली मिताली एक्सप्रेस भी शुरू कर दी गई थी।

Share this:

Latest Updates