Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA – UKRAINE WAR : जल्द हो सकता है रूस-यूक्रेन में समझौता, जेलेंस्की ने किया दावा- हमारी शर्तों पर रूस लगभग तैयार

RUSSIA – UKRAINE WAR : जल्द हो सकता है रूस-यूक्रेन में समझौता,  जेलेंस्की ने किया दावा- हमारी शर्तों पर रूस लगभग तैयार

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 21 दिनों से भीषण युद्ध जारी है। समझौते के लिए दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। लेकिन बुधवार की रात इस मामले में सकारात्मक खबर आती दिख रही है। दोनों पक्षों के बीच किसी समझौते के आसार दिखने लगे हैं।
इस बाबत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी वार्ता के सार्थक होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की शर्तों पर रूस राजी होने को लगभग तैयार हो गया है। वहीं रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन के तटस्थ देश बनने की सहमति के साथ समझौते की उम्मीद बन सकती है। यूक्रेन को नाटो में नहीं शामिल होने की मांग रूस शुरू से कर रहा था। जिसके तहत यूक्रेन नाटो का मोह छोड़कर सीमित सेना के साथ स्वीडन की तरह तटस्थ देश की भूमिका में रहे। यूक्रेन के नाटो में शामिल होने फैसले के चलते बात इतनी बढ़ गई। वार्ता में यूक्रेन से रूस यही सुनना चाहता है कि वह नाटो से बाहर रहेगा।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा- समझौते की उम्मीद जगी

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने मीडिया से कहा कि कुछ कारणों से दोनों पक्षों के बीच बातचीत आसान नहीं है। लेकिन किसी समझौते पर पहुंचने की उम्मीद बंधी है। सुरक्षा की गारंटी के साथ यूक्रेन के तटस्थ देश की स्थिति पर गंभीरता से चर्चा हुई। कुछ मुद्दों को मूर्त रूप देने का प्रयास हुआ है। मेरे विचार से हम समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। उधर, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि दोनों पक्ष यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। यदि वह आस्ट्रिया या स्वीडन की तरह कम सेना के साथ तटस्थ देश का रुख अपनाता है तो बात बन सकती है।

हमारी शर्तों पर तैयार हो रहा रूस : यूक्रेन

यूक्रेनी पक्ष का कहना है कि भारी सैन्य क्षति उठाने के कारण रूस इस संकट का समाधान निकालने के लिए हमारी शर्तों पर तैयार होता दिख रहा है। उम्मीद है कि कुछ हफ्तों में ही यह लड़ाई खत्म हो जाएगी।

Share this:

Latest Updates