Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : होली के मद्देनजर जुमे की नमाज का वक्त बदला,शांति और सद्भाव बनाए…

UP : होली के मद्देनजर जुमे की नमाज का वक्त बदला,शांति और सद्भाव बनाए…

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) की राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए मस्जिदों से 18 मार्च को होली के मद्देनजर जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया है। मौलानाओं ने लोगों से अपील करते हुए होली और शब-ए-बारात को लेकर सलाह दी है। इसके बाद लखनऊ में जामा मस्जिद ईदगाह, मस्जिद ऐशबाग, अकबरी गेट पर एक मीनारा मस्जिद, मस्जिद शाहमीना शाह और मस्जिद चौक जैसी कुछ प्रमुख मस्जिदों सहित कम से कम 22 मस्जिदों ने जुमे की नमाज का समय दोपहर 1.30 बजे के बाद कर दिया है।

शांति के लिए सभी प्रयास जरूरी

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगीमहल और लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने 16 मार्च को जारी एक बयान में कहा कि चूंकि होली, शब-ए-बारात और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, इसलिए देश की गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय आगे बढ़ाने की अपील की है और मुसलमानों को उस दिन अन्य मस्जिदों में जाने के बजाय अपने-अपने इलाके की मस्जिदों में नमाज अदा करने को कहा है।

Share this:

Latest Updates