Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : रोडवेज बस ने 7 लोगों को कुचला,चार की मौत,तीन जख्मी 

Severe Accident : रोडवेज बस ने 7 लोगों को कुचला,चार की मौत,तीन जख्मी 

UP Update News, Accident, Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के  बादलपुर थाना क्षेत्र से हृदय विदारक हादसे की खबर आ रही है। यहां होंडा मोटर कंपनी के 7 कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। घटना में 4 कर्मचारियों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा बुधवार की देर रात करीब 11.30 बजे हुआ, जब कंपनी में छुट्टी के बाद कर्मचारी बाहर निकल कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

पुलिस के मुताबिक कर्मचारी रात 11:30 बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद जब अपने घरों की तरफ जा रहे थे, तो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही नोएडा डिपो की बस ने कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल विशाल पांडे ने बताया कि बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल के रूप में हुई है, जबकि अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates