Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sorrowful : पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर लेकर चलते रहा यह शख्स, पुलिस ने किया एम्बुलेंस का इंतजाम

Sorrowful : पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर लेकर चलते रहा यह शख्स, पुलिस ने किया एम्बुलेंस का इंतजाम

Odisha Update News, Koraput : ओडिशा के कोरापुट जिले के 35 साल के एक शख्स के पत्नी की डेड बॉडी को अपने कंधे पर लटकाकर कई किलोमीटर तक पैदल चलने का मामला सामने आया है। महिला की बुधवार को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में एक अस्पताल से लौटते वक्त एक ऑटोरिक्शा में मौत हो गई थी। इसके बाद जब पुलिसकर्मियों ने सामुलु पांगी को अपनी पत्नी इदे गुरु (30) का शव कंधे पर ले जाते हुए देखा तो शव उसके गांव तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की।

कई किलोमीटर तक चला पैदल

जानकारी के मुताबिक, पांगी ने अपनी बीमार पत्नी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी थी, जो करीब 100 किलोमीटर दूर था। पांगी ने बताया कि उसने अपने गांव लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा बुलाया, लेकिन गुरु की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद ऑटो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया और उन्हें रास्ते में ही उतार दिया। कोई और व्यवस्था न होने पर पांगी ने अपने कंधे पर पत्नी का शव लेकर अपने घर पैदल चलना शुरू कर दिया था, जो वहां से करीब 80 किलोमीटर दूर था।

Share this:

Latest Updates