Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : देखते ही देखते तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बसों को मारी टक्कर, 13 लोगों की गई जान, 50 से अधिक जख्मी

Severe Accident : देखते ही देखते तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बसों को मारी टक्कर, 13 लोगों की गई जान, 50 से अधिक जख्मी

Madhya Pradesh News Update, Seedhi, Road Accident : मध्यप्रदेश के सीधी में शुक्रवार की रात को हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की जान जाने की खबर है। करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 39 घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जान गंवाने वाले 13 लोगों में से 8 डेड बॉडी चुरहट के अस्पताल में, 4 रीवा मेडिकल कॉलेज में और एक शव सीधी जिला अस्पताल में रखा गया है। हादसे के बाद चीफ मिनिस्टर शिवराज सिंह रात में ही पहले घटना स्थल पहुंचे और फिर रीवा मेडिकल कॉलेज जाकर वहां भर्ती घायलों का हाल जाना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देने के सीएम ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने ये भी कहा कि मृतकों का कोई आश्रित ऐसा है जो शासकिय सेवा में लिया जा सकता है, तो उसकी योग्यता अनुसार उसे सरकारी सेवा में लेने का काम भी करेंगे।

टक्कर के बाद खाई में गिर गई दो बसें

हादसा मोहनिया टनल के पास बरखड़ा गांव के नजदीक हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बसें खाई में गिर गई, जबकि एक बस सड़क पर पलट गई। ट्रक का टायर फटने से ये हादसा हुआ है। जिन बसों को ट्रक ने टक्कर मारी वे सतना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही थीं।

Share this:

Latest Updates