Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

So Sorrowful : एक ही परिवार के 3 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान,25 लाख रुपये के लोन की वजह से…

So Sorrowful : एक ही परिवार के 3 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान,25 लाख रुपये के लोन की वजह से…

Karnataka News Update, Haveri, Suicide : कर्नाटक में हावेरी जिले के तोंडुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा घर में फांसी लगाकर जान देने की अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मृतक ने बेटी की शादी के लिए 25 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। यह जानकारी पुलिस ने दी।

8 माह पहले बेटी की हुई थी शादी

मृतकों की पहचान हनुमांथा गौड़ा पाटिल (54), उनकी पत्नी ललिता (50), और उनकी विवाहित बेटी नेत्रा (22) के रूप में पुलिस ने दी। हनुमांथा गौड़ा पाटिल की बेटी की आठ माह पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसपी शिवकुमार गुनरे ने कहा हुनमांथा गौड़ा ने 25 लाख रुपये का लोन लिया था। बैंक अधिकारियों से बचने के लिए वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ दूसरे स्थान पर रह रहा था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने आत्महत्या की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates