Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीतामढ़ी की घटना : ढाई सौ रुपये के लिए अधेड़ की पीटकर हत्या

सीतामढ़ी की घटना : ढाई सौ रुपये के लिए अधेड़ की पीटकर हत्या

आरोपित के दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस ने समझाकर कराया शांत, ताड़ी बेचने के लिए ली गई जमीन के किराये के बकाया को लेकर विवाद  

Sitamarhi news : रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रुन्नी गांव में मात्र ढाई सौ रुपये का बकाया समय से भुगतान नहीं करने पर 50 वर्षीय दहाउर पासवान की पीटकर हत्या कर दी गई। वे गांव में ताड़ी बेचकर अपना जीवन-यापन करते थे। आक्रोशित स्वजन शव को गांव के ही आरोपित सफीरुल के दरवाजे पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सदर राम कृष्णा ने लोगों से बातचीत की तथा घटना के संबंध में जानकारी ली।

रुन्नी गांव के वार्ड नंबर-चार निवासी मृतक दहाउर के पुत्र रमेश पासवान के अनुसार उनके पिता ने गांव के ही सफीरुल खां से किराए पर जमीन लेकर ताड़ी बेचने की दुकान चलाते थे। किराया प्रतिमाह पांच सौ रुपये है। पिता ने पिछले माह ढाई सौ रुपये का भुगतान कर दिया था। ढाई सौ रुपये बकाया रह गया था। उसी बकाए राशि की वसूली के लिए सफीरुल खां का ट्रैक्टर चालक तथा रुन्नी गांव के ही चंद्रिका पासवान का पुत्र रामबाबू पासवान मंगलवार की शाम उसकी ताड़ी की दुकान पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्का से पिता की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद जब पिता सफीरुल खां के घर शिकायत करने पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक तथा रामबाबू पासवान ने एक बार फिर से पिटाई कर दी। नतीजतन, वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके पेट और सीने में चोट लगी थी। उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बुधवार को दोपहर 12 बजे गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पुत्र रमेश के अलावा बहू राधिका देवी हैं। एसडीपीओ सदर का कहना है कि ढाई सौ रुपये की वसूली के दौरान हुई मारपीट में मौत हुई है। मृतक के स्वजन से आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर फारेंसिक टीम की रिपोर्ट व वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates