Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेढ़ में एक करोड़ का इनामी सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेढ़ में एक करोड़ का इनामी सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम ढेर

Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड नक्सलियों के केन्द्रीय कमेटी का सदस्य और एक करोड़ के इनामी सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम ढेर हो गया। हालांकि, सुधाकर के मारे जाने की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। विश्वस्त सूत्रों से सुधाकर के मुठभेड़ में मारे जाने की फोटो मिली है।
नक्सलियों की केन्द्रीय समिति के सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव और कुछ अन्य सशस्त्र नक्सली कैडरों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त बल को अभियान के लिए रवाना किया गया था। बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड नक्सलियों के केन्द्रीय कमेटी का सदस्य सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम के ढेर होने की खबर है। सुधाकर पर एक करोड़ रुपये का इनाम भी घोषित है। सुधाकर के मारे जाने की फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन बस्तर आईजी के बयान के संकेतों से यह तय है कि मुठभेड़ में सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया है, जिसकी फोटो विश्वस्त सूत्रों से मिली है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारम्भिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में जारी नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता की सम्भावनाएं हैं। क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन अभी भी जारी है। अभियान के परिणामों और तलाशी के दौरान हुई बरामदगी से सम्बन्धित आधिकारिक विवरण उपयुक्त समय पर साझा किया जायेगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का दावा, 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसम्बर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे, तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं, उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जायेगा। केन्द्रीय गृह मंत्री के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ आॅपरेशन काफी तेज हो गये हैं।

Share this:

Latest Updates