Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अगर सही में ममता बनर्जी आदिवासियों की हितैषी हैं तो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें : दिलीप घोष

अगर सही में ममता बनर्जी आदिवासियों की हितैषी हैं तो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें : दिलीप घोष

राजग के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शनिवार को कोलकाता आनेवाली हैं। उनके आने से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी है। दिलीप घोष ने कहा है कि अगर ममता बनर्जी सही मायने में आदिवासियों की हितेषी हैं तो वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही है। ऐसे में ममता बनर्जी को उनका समर्थन करना चाहिए।

द्रौपदी को वोट देने के लिए व्हिप जारी करें ममता

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अगर आदिवासियों का विकास चाहती हैं तो उन्हें द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट करने के लिए व्हीप जारी करना चाहिए। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी आदिवासियों के हितों को लेकर केवल बड़ी-बड़ी बातें करती हैं। जिनका धरातल पर कोई अस्तित्व नहीं है। बता दें कि शनिवार को द्रौपदी मुर्मू कोलकाता आ रही हैं। यहां राज्य सचिवालय में ममता बनर्जी से भी उनके मुलाकात की संभावनाएं हैं। अपने समर्थन में वोट जुटाने के लिहाज से उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य विधानसभा में जाकर वह भाजपा विधायकों से भी मुलाकात करेंगी।

Share this:

Latest Updates