Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष बोले- मां काली के विवादित पोस्टर का समर्थन नहीं करती तृणमूल कांग्रेस

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष बोले- मां काली के विवादित पोस्टर का समर्थन नहीं करती तृणमूल कांग्रेस

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मां काली के पोस्टर को लेकर मचे विवाद पर अपना रुख पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि उनकी पार्टी मां काली के किसी भी विवादित पोस्टर का समर्थन नहीं करती है। 

महुआ के बयान के बाद बढ़ गया है विवाद

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कुछ दिन पहले मां काली को शराबी और मांसाहारी कहा था। उनके इस वक्तव्य के बाद विवाद उप्तन्न हो गया है। इस विवाद के संबंध में प्रवक्ता घोष ने कहा है कि मां काली की पूजा कौन कैसे करता है और उन्हें क्या कुछ चढ़ाता है। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत बातें हैं। लेकिन उनकी पार्टी किसी भी तरह से किसी भी आराध्य के खिलाफ आपत्तिजनक बातों का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि मां काली के पोस्टर में अगर कुछ भी विवादित है तो उसका समर्थन हमारी पार्टी नहीं करती है। इस मामले पर भाजपा के सवाल खड़े करने पर घोष ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिलीप घोष ने मां दुर्गा के वंश के बारे में आपत्तिजनक बातें कई बार कही हैं। उन्हें बिल्कुल अधिकार नहीं है कि मां काली विवाद में कुछ भी कहें।

Share this:

Latest Updates