Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लो कर लो बात: इस महिला को चाहिए अपने पति के लिए तीन गर्लफ्रेंड, 32 हजार सैलरी भी देने को हैं तैयार

लो कर लो बात: इस महिला को चाहिए अपने पति के लिए तीन गर्लफ्रेंड, 32 हजार सैलरी भी देने को हैं तैयार

Wife hires mistress for husband : आमतौर पर अक्सर देखा जाता है कि पति- पत्नी के बीच अगर तीसरा शख्स प्रवेश कर जाता है तो बवाल खड़ा हो जाता है, लेकिन एक ऐसी भी पत्नी है, जो अपने पति की खुशी के लिए एक नहीं, बल्कि तीन-तीन गर्लफ्रेंड खोज रही है। इतना ही नहीं, वह तीनों गर्लफ्रेंड को इसके एवज में 32- 32 हजार रुपए की सैलरी भी देने को तैयार है। ऐसा आफर देने वाली महिला सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। उसने इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया साइट और अखबारों में विज्ञापन भी निकलवाया है।

गर्लफ्रेंड की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकलवाया, एक गर्लफ्रेंड की हुई नियुक्ति, दो पद अभी भी खाली

उक्त महिला द्वारा विज्ञापन देने के बाद कई महिलाओं और युवतियों ने उनके पति का गर्लफ्रेंड बनने की इच्छा जताई है। महिला ने फिलहाल अपने पति के लिए एक गर्लफ्रेंड की नियुक्ति कर ली है। दो पद अभी भी खाली हैं। 44 वर्षीय महिला पत्थीमा ने विज्ञापन जारी कर घोषणा की थी कि उन्हें ऐसी महिलाओं की जरूरत है, जो उनके पति को खुशी दे सके। साथ ही साथ उसके काम में भी हाथ बंटा सके। इसके एवज में गर्लफ्रेंड्स को 32 हजार रुपये प्रति माह की सैलरी भी दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पत्थीमा ने इस संबंध में टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट कर इस मामले की जानकारी दी है। इससे पहले अपने वीडियो में पत्थीमा ने कहा था कि उन्हें तीन ऐसी महिलाओं की जरूरत है, जो उनके पति, बच्चों व घर की देखभाल कर सके। 

महिलाओं के लिए एचआईवी जांच जरूरी

अपने पति के लिए गर्लफ्रेंड नियुक्त करने वाली पत्थीमा ने कहा था कि इस नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को एचआईवी जांच से गुजरना होगा। जारी किए विज्ञापन में कहां है कि 30 से 35 साल की महिलाओं और युवतियों को ही यह नौकरी मिल पाएगी। इस नौकरी के लिए युवती का हाई स्कूल अथवा स्नातक पास होना जरूरी है। नियुक्ति के बाद महिलाओं और युवतियों का खाना और रहना मुफ्त में होगा। पत्थीमा का यह अजीबोगरीब ‘जॉब’ ऑफर करने वाला वीडियो थाईलैंड में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो श्रहा है।

खुद बीमार हैं इसलिए पति को नहीं कर पा रही खुश

पत्थीमा का कहना है कि वह डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही हैं। ऐसे में वह अपने पति को खुश नहीं रख पा रही है। वीडियो में पत्थीमा कहती हैं कि उनके परिवार में अब पति के साथ ‘छोटी पत्नी’ भी शामिल होंगी। हम एक साथ एक ही घर में रहेंगे, साथ खाना खाएंगे और एक-दूसरे की देखभाल भी करेंगे। वह कहती हैं कि मैं गारंटी देती हूं कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं होगी। मैं अपने पति को यह चुनने की आजादी दूंगी कि वह किसके साथ सोना अथवा रहना चाहते हैं। पत्थीमा ने दावा किया कि वह पति के लिए दूसरी महिलाओं को काम पर रखने के बारे में बेहद गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वास्थ्य समस्या से घिरी हुई है। उन्हें सोने के लिए रोज नींद की गोलियां लेनी पड़ती है। वह अपने पति की देखभाल एक सामान्य पत्नी की तरह नहीं कर पा रही है। वैसे सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे पत्थीमा का फेमस होने का स्टंट बता रहे हैं। लेकिन पत्थीमा इसे सीरियस मैटर बता रही हैं।

Share this:

Latest Updates