Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उदयपुर हत्याकांड का मामला संयुक्त राष्ट्र पहुंचा, सभी धर्मों के सम्मान का किया आह्वान

उदयपुर हत्याकांड का मामला संयुक्त राष्ट्र पहुंचा, सभी धर्मों के सम्मान का किया आह्वान

राजस्थान के उदयपुर में हुई बर्बर हत्याकांड का मामला अब संयुक्त राष्ट्र संघ में पहुंच गया है। बता दें कि पिछले दिनों ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति को गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना की निंदा की है। साथ ही कहां है कि हमें सभी धर्मों के सम्मान का करना चाहिए।

नूपुर शर्मा का फोटो लगाने पर की गई थी हत्या

भाजपा  की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के एक बयान के बाद सोशल मीडिया में नूपुर का चित्र लगाने वाले उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। इस मसले पर अब संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का भी बयान आया है। उन्होंने सभी धर्मों के पूर्ण सम्मान का आह्वान किया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि विभिन्न समुदाय विश्व स्तर पर सद्भाव और शांति से रह सकें।

संयुक्त राष्ट्र शांति को लेकर आशान्वित

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति को लेकर बेहद आशान्वित है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सभी धर्मों के पूर्ण सम्मान और दुनिया के सभी देशों के विभिन्न समुदायों से सद्भाव और शांति से रहने का आह्वान किया। विभिन्न धर्मों के बारे में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार में विश्वास करता है, किन्तु इसके साथ ही सभी समुदायों व धर्मों के सम्मान की मूलभूत आवश्यकता में भी संयुक्त राष्ट्र संघ विश्वास करता है।

Share this:

Latest Updates