Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक ऐसा भड़का आक्रोश कि भीड़ ने स्कूल की कई बसों में लगा दी आग, 12वीं की छात्रा की मौत…

… और अचानक ऐसा भड़का आक्रोश कि भीड़ ने स्कूल की कई बसों में लगा दी आग, 12वीं की छात्रा की मौत…

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत को लेकर 17 जुलाई को विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। अचानक आक्रोश ऐसा भड़का की भीड़ ने स्कूल की कई बसों में आग लगा दी। साथ ही स्कूल की प्रॉपर्टी के साथ तोड़फोड़ की गई।

एक पुलिस बस में भी आग लगाने की खबर है। 

20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुस्साए लोगों ने पथराव भी किया, जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक एम. पांडियन सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से हवा में दो बार फायरिंग भी की गई।

हॉस्टल परिसर में मृत मिली थी छात्रा

कुड्डालोर जिले की रहने वाली छात्रा 13 जुलाई को हॉस्टल के परिसर में मृत पाई गई थी। लड़की के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने छात्रा की मौत के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी मौत कई चोटों के कारण रक्तस्राव और सदमे से हुई है। शरीर पर सभी चोटों के निशान ताजा थे। हालांकि, अभी तक इस पर अंतिम बयान सुरक्षित रखा गया है। रासायनिक विश्लेषण की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

Share this:

Latest Updates