Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तेलंगाना मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नये मंत्रियों ने ली शपथ

तेलंगाना मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नये मंत्रियों ने ली शपथ

Hyderabad News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने अपने मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने तीन नये लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलायी। मंत्रिमंडल में 06 पद रिक्त हैं, लेकिन फिलहाल तीन लोगों को ही मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है।
रविवार को तेलंगाना मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए राजभवन में दोपहर 12.19 बजे राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री रेड्डी की संस्तुति पर जिन लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी, उनमें जी विवेक, अदलुरी लक्ष्मण कुमार और वक्ति श्रीहरि ने नाम शामिल हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के अलावा कई मंत्री और विधायक भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने लम्बे विचार-विमर्श के बाद एससी की उपजाति माला से विवेक, एससी की उपजाति मादिगा से लक्ष्मण और बीसी की मुदिराज उपजाति से श्रीहरि को मौका देने निर्णय लिया गया था। इन तीनों के मंत्री बनने के बाद कैबिनेट में अभी तीन और मंत्री पद खाली हैं। खबर है कि डिप्टी स्पीकर के तौर पर रामचंद्रू नायक के नाम पर मुहर लग गयी है। मुख्यमंत्री ने इस मंत्रिमंडल विस्तार से सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया है।

Share this:

Latest Updates