Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

TELANGANA : नलगोंडा जिले में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की गई जान नागार्जुन बांध के पास हुआ…

TELANGANA : नलगोंडा जिले में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की गई जान नागार्जुन बांध के पास हुआ…

Telangana (तेलंगाना) के नलगोंडा जिले में 26 फरवरी को हेलिकॉप्टर क्रैश की दुखद खबर सामने आई है। हादसे में ट्रेनी पायलट समेत दो पायलटों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना कृष्णा नदी पर नागार्जुनसागर बांध के करीब पेद्दावुरा ब्लॉक के तुंगतुर्थी गांव में हुई।

ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था हेलीकॉप्टर

माना जा रहा है कि क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था। विमान हैदराबाद की एक निजी विमानन अकादमी का था। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर से काफी धुआं निकल रहा था। वीडियो में कुछ ग्रामीणों को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में से पायलटों को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। यह हेल‍िकॉप्‍टर फ्लाईटेक एविएशन का सेसना 152 मॉडल टू-सीटर है।

Share this:

Latest Updates