Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CINE MOTION : अनन्या का जलपरी फोटोशूट सोशल मीडिया पर ढा रहा कहर, युवा दिलों की सांसों में भर रहा…

CINE MOTION : अनन्या का जलपरी फोटोशूट सोशल मीडिया पर ढा रहा कहर, युवा दिलों की सांसों में भर रहा…

Bollywood की दुनिया अपनी ग्लैमरस खूबसूरती से ही आम युवा दिलों पर राज करती है। हीरो हों कि हीरोइन, सब अपने- अपने अंदाज से दर्शकों को अपनी ओर मोड़ने की कोशिश करते हैं। इस कोशिश में आज की स्टाइलिश एक्ट्रेस अनन्या पांडे का जवाब नहीं। आज की सभी युवा हीरोइनों में अनन्या वास्तव में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से खुद को अनन्या साबित करने में बहुत आगे रहती हैं हाल में उनके जलपरी फोटोशूट ने युवा दिलों की धड़कनें बढ़ा दी। सांसो में गर्मी ला दी।

गहराइयां की सफलता से हैं खुश

यह तो हम जानते ही हैं कि अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) को मिली सफलता से बेहद खुश हैं। हाल ही में वो फिल्म की सक्सेस पार्टी में भी शामिल हुई थीं। इसी बीच उनके लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कहर बरपा दिया है। इन तस्वीरों में जलपरी तस्वीर तो कमाल की है। अनन्या पांडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पैंट सूट पहन एक से बढ़कर एक दिलकश पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस दिल लुटा रहे हैं। कम समय में ही इन तस्वीरों को 1,00000 से भी अधिक लाइक्स मिल गए। जलपरी वाली तस्वीर भी हजारों फैस ने पसंद की। बता दें कि अनन्या पांडे ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी। फिल्म तो खास नहीं चली, लेकिन अनन्या के करियर ने वहीं से रफ्तार पकड़ ली। ‘गहराइयां’ की सफलता ने उन्हें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Share this:

Latest Updates