Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री ने किसानों से किया संवाद, कहा- सरकार आपको खुशहाल और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने किसानों से किया संवाद, कहा- सरकार आपको खुशहाल और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खेतों में उतरे, धान रोपनी का किया अवलोकन

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का खेतीकिसानी से लगाव जगजाहिर है। इसकी बानगी शुक्रवार को एक बार फिर देखने को मिली, जब रामगढ़ के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकल कर वह खेतों की मेड़ से होते धनरोपनी करते किसानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि न सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परम्परा की भी वाहक है। किसान खुशहाल होगा, तभी देश-राज्य समृद्ध होगा। हमारी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
धनरोपनी करतीं गांव की महिलाओं से रूबरू हुए मुख्यमंत्री
बारिश का मौसम है और खेतों में धनरोपनी हो रही है। मुख्यमंत्री खेतों में जाकर धान की बुवाई कर रहीं स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए खेती-किसानी के ताजा हालात से रूबरू हुए। सीएम ने कहा कि खेतों की हरियाली किसानों की कड़ी मेहनत को दर्शाती है। जब फसलें लहलहायेंगी, तो ये उनके चेहरे की मुस्कान बनेंगी।
किसानों से किया संवाद, जानीं समस्याएं, निराकरण का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री को खेत में अपने बीच देख कर किसानों के चेहरे खिल उठे। उनकी खुशियां देखते ही बन रही थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी परेशानियां तथा समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा, ‘किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आपके लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आप इन योजनाओं से जुड़ें और अपने को सशक्त बनायें। मैं आपके लिए हमेशा खड़ा हूं। आपको जो परेशानी हो, बतायें, उसका निराकरण निश्चित तौर पर होगा।’

Share this:

Latest Updates