Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में कोबरा के दो जवान घायल

नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में कोबरा के दो जवान घायल

West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के सारंडा स्थित जंगली पहाड़ी क्षेत्र में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शुक्रवार को तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के दो जवान घायल हो गये। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस (चाईबासा पुलिस) और कोबरा बटालियन की टीम नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही थी। अभियान के क्रम में सारंडा के जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की ओर से सुरक्षा बलों को लक्षित करके आईईडी ब्लास्ट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के 02 (दो) जवान जख्मी हो गये हैं। दोनों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates