Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महिला के गले से चेन झपटकर फरार हुए अपराधी, चेन छिनतई की लगातार दूसरी घटना

महिला के गले से चेन झपटकर फरार हुए अपराधी, चेन छिनतई की लगातार दूसरी घटना

Dhanbad News : धनबाद में इन दिनों चेन छिनतई कि घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला धनबाद थाना क्षेत्र का है जहाँ 8 लेन रोड में न्यू बॉम्बे स्विट्स के पास बाइक सवार उच्चकों ने मंगलवार को एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। भुक्तभोगी महिला पूजा गोरी ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती अपने ससुर के स्वास्थ्य का हाल जानने अस्पताल आयी थी। इसी दौरान बॉम्बे स्विट्स में नाश्ता करके जैसे ही बाहर आयी, अचानक से बाइक सवार अपराधी आ धमके और गले से सोने का चेन झपटकर भाग निकले। महिला काफ़ी शोर भी मचाई पर तबतक अपराधी उनके आँखों से उझल हो चुके थे। भुक्तभोगी महिला पूजा गौरी सरिया जो बराकर की रहनेवाली है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बॉम्बे स्विट्स में लगे सी सी टी वी कैमरा भी पुलिस खंगाल रही है। महिला ने चेन की क़ीमत एक लाख से ऊपर की बताई है। गौरतलब है की  धनबाद थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व भी चेन छिनतई की घटना घटी थी। धनबाद के भेला टांड की एक बुजुर्ग महिला के गले से अपराधी दो लाख का सोने का चेन झपटकर फरार हो गए थे। महिला अपने पति के साथ बरटांड में बाजार करने आई थी। महिला ने धनबाद थाना में चेन छिनतई की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी । पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि मंगलवार को  पुनः चेन छिनतई की एक और घटना को अपराधियों ने अंजाम दे डाला।

Share this:

Latest Updates