Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

युवा विरोधी झामुमो-कांग्रेस सरकार की विदाई तय: मनीष सिंह

युवा विरोधी झामुमो-कांग्रेस सरकार की विदाई तय: मनीष सिंह

Dhanbad News : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो झारखंड चुनाव के सह प्रभारी मनीष सिंह ने झरिया विधानसभा के लोदना मोड़ पास परिवर्तन चौपाल के माध्यम से जनता से रूबरू होकर भ्रष्ट और जनविरोधी झामुमो-कांग्रेस की पोल खोली। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी मंडलों में जनता चौपाल के माध्यम से भ्रष्ट वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए देवतुल्य जनता से आग्रह करें। झारखंड शिक्षा और रोजगार को तरस रहा है लेकिन हेमंत सरकार गरीब जनता की जमीन को लूट रही है।

IMG 20241104 WA0008 1

जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि झारखंड चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान जनता द्वारा मिल रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि झारखंड की महान जनता दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी और युवा विरोधी झामुमो-कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सुशासन का कमल खिलाने को तैयार है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा,जिला महामंत्री तमाल दादा, प्रदेश मंत्री राजीव कुमार, सुभम बनर्जी,रिंकू पटेल,पिंटू झा,पुष्परंजन राय,दिनेश रवानी, साकेत श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates