Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रियंका के प्रचार के लिए वायनाड के रण में उतरे राहुल, कहा- अब प्रियंका आपकी बहन, बेटी और मां भी

प्रियंका के प्रचार के लिए वायनाड के रण में उतरे राहुल, कहा- अब प्रियंका आपकी बहन, बेटी और मां भी

Wayanad news : राहुल गांधी भी वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए प्रचार रण में उतर गये हैं। रविवार को राहुल गांधी ने वायनाड में प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार किया और एक रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी आपकी सबसे अच्छी सांसद होंगी।राहुल गांधी ने वायनाड में आयोजित एक रैली के दौरान कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे प्रियंका गांधी जैसी बहन मिली। अब ये आप लोगों की भी खुशकिस्मती होगी कि वह आपकी भी बहन, मां और बेटी जैसी होंगी। मुझे विश्वास है कि वह आपके लिए सबसे अच्छी सांसद साबित होंगी।” 

प्रियंका गांधी ने भी जनता को संबोधित किया

रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने भी जनता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में प्रियंका गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उनका उद्देश्य उन्हें अच्छी जिंदगी देना है, न कि नयी नौकरियां देना। वे लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा भी नहीं दे रहे हैं। वे बस किसी भी तरीके से सत्ता में रहना चाहते हैं, और उनके तरीके क्या हैं? वे आपको बांटना चाहते हैं, गुस्सा भड़काना चाहते हैं और नफरत फैलाना चाहते हैं।

यह आत्मविश्वास और असुरक्षा के बीच की लड़ाई

प्रियंका गांधी ने कहा कि संविधान गुस्से या नफरत से नहीं लिखा गया था। इसे उन लोगों ने लिखा था, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, जिन लोगों ने कष्ट झेले, जिन्होंने सालों-साल जेल में बिताये और उन्होंने संविधान को विनम्रता, प्रेम और स्नेह के साथ लिखा। यह आत्मविश्वास और असुरक्षा के बीच की लड़ाई है। और अगर आप वाकई इस लड़ाई को जीतना चाहते हैं, तो आपको अपने दिल से गुस्सा निकाल कर, नफरत को हटा कर और उसकी जगह प्यार, विनम्रता और करुणा लाकर मदद करनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि पिता राजीव गांधी की हत्या में शामिल लड़की नलिनी से मिलने के बाद वह भावुक हो गयी थीं। उसने मुझसे कहा था कि उसे नलिनी के लिए बुरा लग रहा है। यही तालीम उसे मिली है। मेरे हिसाब से, भारत में नफरत की राजनीति नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह की राजनीति की जरूरत है।

Share this:

Latest Updates