Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दस बेटियों के बाप ने 56 साल की उम्र में की पांचवीं शादी, एक ही दिन दो बेटियों को डोली में बैठा कर विदा किया और पांचवीं पत्नी को घर लाया

दस बेटियों के बाप ने 56 साल की उम्र में की पांचवीं शादी, एक ही दिन दो बेटियों को डोली में बैठा कर विदा किया और पांचवीं पत्नी को घर लाया

Pakistan news : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स यह कहता हुआ देखा और सुना जा रहा है कि हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में। मुझे तो इस जिंदगी में पांच -पांच बार प्यार मिला। दरअसल पाकिस्तान निवासी इस व्यक्ति का नाम शौकत है। उसने 56 वर्ष की उम्र में पांचवीं बार शादी की है। शौकत को पहले से 10 बेटियां और एक बेटा है। इस शादी की खासियत यह रही कि जिस दिन शौकत पांचवीं शादी कर रहा था। उसी दिन उसने अपनी दो बेटियों की भी शादी कर उन्हें बोली में विदा किया।

दो बेटियों ने खोजा पिता के लिए पांचवीं बेगम

शौकत को पहले की चार शादियों से 10 बेटी और एक बेटा है। वायरल वीडियो में शौकत को अपनी 5वीं शादी के बारे में खुलकर बात करते देखा जा सकता है। पांचवीं शादी से पहले वह अपने आठ बेटियों व एक बेटे की शादी कर चुके हैं। पांचवीं शादी के बाद अब शौकत के परिवार में 62 सदस्‍य हो चुके हैं। शौकत ने शादी को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने पांचवीं शादी दो बेटियों की जिद के कारण की। दोनों बेटियों का कहना था कि वह शादी के बाद चली जाएंगी तो उनके पिता अकेले हो जाएंगे। इसीलिए दोनों बेटियों ने शादी के लिए उन पर दबाव डाला। अंत में उन्होंने दोनों बेटियों की बात मान ली। शौकत ने आगे बताया कि दोनों बेटियों ने ही उनके लिए बेगम खोजा। इसके बाद दोनों बेटियों की शादी के दिन ही उन्होंने भी शादी कर ली। जिस दिन दोनों बेटियों की उन्होंने विदाई की। उसी दिन वह पांचू की बीवी को घर लेकर आए। 

शौकत की चार पत्नियों का हो चुका है निधन

शौकत ने आगे बताया कि उनकी 4 पत्नियां अब इस दुनिया में नहीं हैं। पत्नियों की मौत के बाद वह अपने आप को अकेला महसूस कर रहे थे। वैसे शौकत के परिवार में कुल 62 लोग हैं। इधर, जब शौकत की पांचवीं पत्नी से जब पूछा गया कि क्‍या वह इतने बड़े परिवार में अपने को कैसे एडजस्ट करेंगी तो उन्होंने कहा कि बड़ा परिवार उन्हें अच्छा लगता है। उन्होंने आगे कहा कि शौकत का पूरा परिवार अच्‍छा है। सभी लोग व्यवहारिक हैं। उन्हें इस परिवार के साथ ढूंढ कर बेहद खुशी हो रही है।

Share this:

Latest Updates