Rashifal 13 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 13 मई 2025 को मंगलवार है। आज का दिन रामभक्त हनुमान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।
13 मई 2025 यानी मंगलवार का पंचांग
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। प्रतिपदा तिथि 12:36 AM तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र विशाखा 09:09 AM तक उपरांत अनुराधा। वरीयान योग 05:52 AM तक, उसके बाद परिघ योग। करण बालव 11:32 AM तक, बाद कौलव 12:36 AM तक, बाद तैतिल। 13 मई मंगलवार को राहु 03:39 PM से 05:17 PM तक है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
13 मई 2025 का राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज का दिन मज़े करने के लिहाज़ से बढ़िया है, इसलिए अपनी पसंदीदा चीज़ों और काम का लुत्फ़ उठाएँ। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन खास रहेगा। आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाऐंगे। साथ ही अपने पिता के बिजनेस में सहयोग करेंगे। जिससे आपको धनलाभ होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े है आज वो किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। स्टूडेंट्स आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श ले सकते है। करियर को एक नया मोड़ देने के लिए आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को नारियल चढ़ाने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण के अवसर सामने आ सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। कामकाज में मन लगेगा। दिन अच्छा रहेगा।कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है। आज आपको पूरे उत्साह और लगन से काम करना चाहिए। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी जरूरी काम से भी यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने व्यवहार में आपको थोड़ा-सा परिवर्तन करने कि जरूरत है। आपके अच्छे व्यवहार से आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। साथ ही ऑफिस के काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे मन प्रसन्न होगा। लवमेट आप बाहर डिनर का प्लान कर सकते है।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी में आप उलझ सकते हैं। किस्मत के भरोसे कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें। आज जो भी फैसले लेने हैं। ध्यान से और सोच समझ कर लें। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आप परेशान भी हो सकते हैं। किसी काम में अति न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उनकी कंपनी की किसी ऐसी कंपनी से डील फाइनल होगी। इस राशि के प्रोफेसर के लिए आज धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में आज सभी के साथ मिलकर गुड टाइम स्पेंड करेंगे। जिससे परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा-सा परेशान हो सकते है। मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : नौकरी में पदोन्नति के अवसर है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में आज आप सफल हो जाएंगे। योजनाएं आपको सफलता दिलाएंगी। मौज-मस्ती और मनोरंजन के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप किसी तरह का कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसकी मंजूरी भी आपको मिल सकती है। संबंधों के बारे में कोई स्थायी फैसला करने के पहले गहराई से खुद पर विचार कर लें। सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी मिटेगी।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। दोस्तों का साथ राहत देगा। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आप जरूरी कामकाज निपटाने के लिए प्लानिंग करेंगे। जिसमें आप सफल भी हो सकते हैं। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तो आज किसी प्रोजेक्ट में आपकी प्रशंसा होगी। आज आप साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहें तो अचानक धन लाभ की उम्मीद है। भाइयों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम भी पूरे होने की उम्मीद हैं। लवमेट के साथ आइसक्रीम खाने बाहर जाऐंगे। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको बिजनेस में फायदा या नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है और सितारों का पॉजिटिव असर होगा। आज जो काम करने की सोचेंगे वो पूरा कर ही लेंगे। आप कुछ सोच-समझकर ही बोलें। आपकी सोच और विचारों में नयापन आ सकता है। आपका ध्यान नियमित कामकाज निपटाने पर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।



