▪︎ शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकेडमिक कैलेंडर
New Delhi News: शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में समर वेकेशन, विंटर वेकेशन समेत अन्य छुट्टियों की डिटेल साझा की गयी है। इसके साथ ही दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने इस सत्र में होने वाले एडमिशन की तारीख की जानकारी भी साझा की है। अभिभावक और बच्चे पूरे साल का अकेडमिक कैलेंडर चेक कर सकते हैं।
छात्रों को गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार होता है। इसमें वे घूमने, मौज-मस्ती के साथ ही अन्य चीजों को एक्सप्लोर करते हैं। स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को बता दें कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल और निजी स्कूलों में समर वेकेशन 11 मई से शुरू होकर 30 जून 2025 तक रहेगा। इस प्रकार से 50 दिनों तक छात्र गर्मियों की छुट्टियों में खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे। छात्रों के अतिरिक्त शिक्षकों को स्कूलों में 28 जून को रिपोर्ट करनी होगी।
छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 11 मई से 30 जून तक, वहीं शिक्षकों को 28 जून 2025 तक स्कूलों में रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, 08 मई 2025 को 5वीं, 7वीं, 9वीं, 11वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट जारी होगा। 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक मिड टर्म एग्जाम होंगे। 19 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक शरद ऋतु की छुट्टियां रहेंगी। 01 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक विंटर वेकेशन रहेगा और नया सत्र 01 अप्रैल से स्टार्ट होगा।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से दी गयी डिटेल के मुताबिक इस साल नया सत्र 01 अप्रैल 2025 से शुरू हो गया। गर्मी, लू बढ़ने या अन्य दिक्कतों के लिए बाद में फैसला लिया जायेगा। इस बार दिल्ली के स्कूल में तीन चरणों में प्रवेश होंगे। तीनों ही चरणों के लिए अलग अलग आवेदन लिये जायेंगे। नये नियम के मुताबक दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 06वीं से 08वीं तक पूरे साल ही एडमिशन लिये जायेंगे। इस साल कक्षा 06ठी से 09वीं तक के प्लांड एडमिशन 01 अप्रैल से 30 जून तक लिये जायेंगे। अन्य व विस्तृत
11 मई से 30 जून तक समर-वेकेशन, 50 दिन तक बच्चे करें मौज

Share this:


