Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 07 हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 07 हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

New Delhi News: देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 07 हजार के करीब पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 324 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है। ये मौतें केरल, दिल्ली और झारखंड में दर्ज की गयी हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 10 जून यानी मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 6815 हो गयी है। वहीं, इस संक्रमण से 7644 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हुई है। इससे मृतकों की संख्या 68 हो गयी है।
मंत्रालय के मुताबिक केरल में अब तक कोरोना के सबसे अधिक मामले आ चुके हैं। केरल में 2053 कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद गुजरात में भी सक्रिय मामले हजार के पार पहुंच गये हैं। गुजरात में 1109 सक्रिय मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 747 मामले सामने आये हैं। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के मामलों में कमी आयी है। दिल्ली में अब 691 सक्रिय मामले हैं। देश में मुख्य रूप से ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स ठइ.1.8.1 को प्रमुख माना जा रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर ऋॠ वैरिएंट के भी केस रिपोर्ट किये जा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates