Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बांग्लादेश जायेगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

बांग्लादेश जायेगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

Kolkata News: पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही बांग्लादेश जायेगा। यह दौरा उस हालिया घटना के संदर्भ में किया जा रहा है जिसमें बांग्लादेश के यशोर जिले के एक गांव में हिन्दू मतुआ समुदाय पर कथित रूप से हमला, लूटपाट और आगजनी की गयी। इस संवेदनशील स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों के हालात समझने के लिए भाजपा ने यह निर्णय लिया है। भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने शुक्रवार शाम कोलकाता में संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश के डहमर्सियाहाटी गांव में अल्पसंख्यक हिन्दू मतुआ समुदाय पर हमलों की पड़ताल के लिए मौके पर जाकर स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पेट्रोपोल-बेनापोल सीमा के रास्ते स्थल मार्ग से बांग्लादेश प्रवेश करेगा और यशोर जिले के प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेगा। जमीनी हालात का जायजा लेकर प्रतिनिधिमंडल पूरी स्थिति की रिपोर्ट पार्टी और सम्बन्धी संस्थाओं को देगा।
बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन से सकारात्मक सहयोग
शुभेन्दु अधिकारी ने जानकारी दी कि भाजपा की ओर से कोलकाता स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन में जाकर एक पत्र भी सौंपा गया है। कमीशन ने भरोसा दिलाया है कि प्रतिनिधिमंडल को वीजा मिलने में कोई कठिनाई नहीं होगी और प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा।
शुभेन्दु अधिकारी ने दावा किया है कि बांग्लादेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को अब तक 6000 टका नकद सहायता, 30 किलो चावल और दो बंडल टिन वितरित किये गये हैं। इसके साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है जो इस हमले में पूरी तरह से संलिप्त पाये गये थे।

मतुआ समुदाय के कई घरों पर हमला किया गया

उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की ओर से पीड़ितों की सहायता प्रदान करने की इच्छा जताई गई है लेकिन प्रत्यक्ष रूप से सहायता भेजना बिल्कुल भी व्यावहारिक नहीं है। इस कारण भाजपा चाहती है कि रामकृष्ण मिशन गौड़ीय मठ, भारत सेवाश्रम संघ, और मतुआ समुदाय के सामाजिक संगठनों के माध्यम से यह सहायता राशि पीड़ितों तक पहुंचाई जाए बशर्ते बांग्लादेश सरकार इसकी अनुमति दे।
उल्लेखनीय है कि यह हमला उस समय हुआ जब एक स्थानीय बीएनपी नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस दौरान डहमर्सियाहाटी गांव में रहने वाले मतुआ समुदाय के कई घरों पर हमला किया गया। भाजपा के अनुसार, इस हमले में कम से कम 18 घर क्षतिग्रस्त हुए और कई परिवारों को बड़ी हानि पहुंची। भाजपा प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से ना केवल घटनास्थल का निरीक्षण करना है, बल्कि स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और पीड़ित परिवारों से संवाद स्थापित कर सच्चाई से अवगत होना है।

Share this:

Latest Updates