Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कतरास रामकनाली में भू-धंसान में मिली लावारिस लाश की हुई शिनाख्त

कतरास रामकनाली में भू-धंसान में मिली लावारिस लाश की हुई शिनाख्त
  • व्यक्ति के साथ कोयला काटने गयी महिला का अब तक पता नहीं
    Dhanbad News: कोयलांचल के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत मां अम्बे आउटसोर्सिंग के मुंडा धौड़ा पेंच में हुए चाल और भू-धंसान की घटना में मारे गये अज्ञात शव की पहचान लकड़का 14 नम्बर निवासी संतोष तुरी के रूप मे हुई है। वहीं, उसकी पत्नी सोनिया देवी अभी तक लापता बतायी जा रही हैं। संतोष तुरी की बहन कुमकुम देवी ने जानकारी दी कि 05 तारीख को उनका भाई संतोष और भाभी सोनिया देवी कोयला काटने के लिए खदान क्षेत्र में गये थे। इसी दौरान हादसे में दोनों दब गये। संतोष का शव धनबाद एसएसएनएमसीएच में मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने की। हालांकि, सोनिया देवी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
    पिछले शुक्रवार को रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुंडा धोड़ा में अवैध खनन के दौरान बड़े पैमाने पर चाल धंसने की घटना घटी थी। माइंस रेस्क्यू धनसार और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चला कर सात शव निकाले थे। मां अम्बे आउटसोर्सिंग कम्पनी के जीएम राणा चौधरी ने इनमें से छह शवों की पहचान अपने कम्पनी कर्मियों के रूप में की थी। जबकि, एक शव अज्ञात था। अब उस अज्ञात शव की पहचान संतोष तुरी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद प्रबंधन और पुलिस की कार्यप्रणाली उजागर हो गयी है।

Share this:

Latest Updates