Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पितृपक्ष प्रारम्भ : हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अपने पितरों का किया स्मरण

पितृपक्ष प्रारम्भ : हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अपने पितरों का किया स्मरण

▪︎ गंगा व देश के अन्य जलाशयों के तट पर लोग पितरों को करेंगे तर्पण व पिण्डदान

▪︎ पूर्णिमा को हर की पैड़ी, नारायणी शिला और कुशावर्त घाट पर श्रद्धालुओं का दिखा सैलाब

Haridwar News: श्रद्धा, आस्था और सनातन परम्परा का संगम आज उस समय साक्षात दिखाई दिया जब पितृपक्ष की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अपने पितरों का स्मरण किया और तर्पण व पिण्डदान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रविवार से आरम्भ हुआ 16 दोनों का पितृपक्ष अमावस्या तक चलेगा। इस दौरान सनातन में आस्था वाले लोग प्रतिदिन पवित्र स्नान, तर्पण, पिंडदान, नारायणी पूजन और ब्राह्मण भोज करा कर अपने पितरों की आत्मा को तृप्त करेंगे। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में गंगा तट व अन्य जलाशयों के तट पर अमावस्या तक लोग अपने पितरों के निमित्त तर्पण व पिण्डदान करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में किया गया तर्पण व श्राद्ध वंशजों को अखंड आशीर्वाद व सुख समृद्धि प्रदान करता है।

हरिद्वार में नारायणी शिला और कुशावर्त घाट रविवार को श्रद्धालुओं से भरपूर रहा। श्रद्धालुओं ने नारायणी शिला को स्नान करा कर नारायण पूजन किया और अपने पूर्वजों को तर्पण अर्पित किया। मान्यता है कि नारायणी शिला पर पूजन करने से पितरों की आत्मा को गहरी तृप्ति मिलती है और परिवार पर आनन्द व कल्याण की वर्षा होती है। नारायणी शिला के मुख्य पुजारी पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि पितृपक्ष में पूर्वज अपने वंशजों द्वारा पूजा और स्मरण की प्रतीक्षा करते हैं। जब वंशज तर्पण और पिंडदान अर्पित करते हैं, तो वे प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि पितृपक्ष को कृतज्ञता पर्व भी कहा गया है। इसमें संतान अपने पितरों के प्रति आभार और श्रद्धा व्यक्त करती है।

हरिद्वार में गंगा स्नान और पितृ पूजन का महत्त्व युगों से रहा है। मान्यता है कि गंगा स्नान के उपरांत पितरों का स्मरण करने से उनकी आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है और वंशजों पर सद्भाावना, संरक्षण व समृद्धि का आशीर्वाद बरसता है। यही कारण है कि पितृपक्ष में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच कर इस पवित्र अनुष्ठान को सम्पन्न करते हैं।

Share this:

Latest Updates