Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 02 प्रतिशत की बढ़ोतरी की

केन्द्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 02    प्रतिशत की बढ़ोतरी की

▪︎ बढ़ोतरी 01 जनवरी 2025 से लागू होगी

▪︎ 01 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा लाभ
New Delhi News: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 02 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। यह बढ़ोतरी 01 जनवरी 2025 से लागू होगी और इससे 01 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 01 जनवरी 2025 से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी है, जो मूल वेतन अथवा पेंशन के 53 प्रतिशत की मौजूदा दर में 02 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है, ताकि मूल्य वृद्धि की भरपाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों में वृद्धि के कारण राजकोष पर प्रति वर्ष 6614.04 करोड़ रुपये का संयुक्त प्रभाव पड़ेगा। इससे लगभग 48.66 लाख केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। यह वृद्धि स्वीकृत फार्मूले के अनुसार है, जो 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है

Share this:

Latest Updates