Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रीमिक्स फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

रीमिक्स फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत


Khunti News: खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर रांची निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान कोकर निवासी शुभम कुमार यादव और राज कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के शुक्रवार को रांची के 08 युवक चार पहिया वाहन से घूमने के लिए रिमिक्स फॉल आये थे। दोपहर करीब 12 बजे सभी युवक झरने के पास नहा रहे थे। उसी दौरान शुभम और राज नदी की तेज धारा में बह कर गहरे पानी में चले गये। अन्य युवकों ने शोर मचाया और लोगों से मदद की गुहार लगायी। शोर सुन कर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद राज कुमार यादव को बाहर निकाला गया और उसे बुंडू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम यादव का शव चट्टानों के बीच फंस गया था, जिसे निकालने में ग्रामीणों को साढ़े तीन घंटे लग गये।
परिवार में मातम
घटना की सूचना मिलते ही दोनों भाइयों के परिजन मौके पर पहुंचे। उनके घर में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर विद्यार्थी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।

Share this:

Latest Updates