Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस वर्ष सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं जायेगा पाकिस्तान

इस वर्ष सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं जायेगा पाकिस्तान

Chandigarh : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने फैसला किया है कि इस बार सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान में गुरुधामों की यात्रा पर नहीं जायेगा। यह जानकारी मंगलवार को एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने दी।
दरअसल, शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर जून माह के अंतिम सप्ताह में पाकिस्तान में हर साल कार्यक्रम होते हैं। हर साल की तरह इस साल भी पाकिस्तान की तरफ से कार्यक्रमों का ब्यौरा एसजीपीसी को भेजा गया था। इसके तहत 29 जून को भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान रवाना होना था।
एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि सिख श्रद्धालुओं की तरफ से पाकिस्तान जाने के लिए अपने पासपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज एसजीपीसी के पास जमा करवा दिये गये थे। दोनों देशों के बीच तनाव तथा अभी तक लगायी गयीं पाबंदियों के मद्देनजर एसजीपीसी ने इस बार सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सिख श्रद्धालुओं को उनके पासपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज वापस किये जायेंगे।

Share this:

Latest Updates