Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विश्व कप महिला हॉकी में जलवा बिखेरेंगी झारखंड की तीन बेटियां, सलीमा, संगीता और निक्की ने बढ़ाया अपने राज्य का मान

विश्व कप महिला हॉकी में जलवा बिखेरेंगी झारखंड की तीन बेटियां, सलीमा, संगीता और निक्की ने बढ़ाया अपने राज्य का मान

झारखंड के इतिहास में पहली बार विश्व कप महिला हॉकी प्र में झारखंड की तीन महिला खिलाड़ी एक साथ भारतीय हॉकी टीम में चयनित हुई हैं। इन खिलाड़ियों में निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल हैं। यह जानकारी हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने दी। 

17 जुलाई तक नीदरलैंड में होगा महिला हॉकी विश्व कप

सिंह ने बताया कि एक से 17 जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन में आयोजित एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप में झारखंड की तीन महिला खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी चयनित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। इन 16 टीमों को चार पुल में बांटा गया है। भारत की टीम इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ पूल बी में है।

भारत का शुरुआती मुकाबला दो जुलाई को इंग्लैंड से

विश्व कप में भारत का शुरुआती मुकाबला 2 जुलाई को इंग्लैंड के साथ खेला जाएगा। इसी तरह से 5 जुलाई को भारत की फिल्म चीन से और 7 जुलाई को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ करेगी। उन्होंने बताया कि निक्की प्रधान पूर्व में दो ओलंपिक खेल चुकी हैं। सलीमा टेटे पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की ओर से खेल चुकी हैं। दोनों ही खिलाड़ी ओलंपिक खेलने वाली झारखंड की प्रथम और दूसरी महिला हॉकी खिलाड़ी रही हैं। संगीता कुमारी इसी वर्ष जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

निक्की खूंटी और सलीमा- संगीता सिमडेगा निवासी

निक्की प्रधान खूंटी जिला के रहने वाली हैं। सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला की निवासी हैं। वर्ल्ड कप के लिए झारखंड के खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बधाई देने के साथ खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बड़े टूर्नामेंटों के लिए भारतीय में अब हमारे झारखंड के खिलाड़ी चयनित किए जा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates