Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WWE News की इस फेमस एंकर ने बताया, मेरी मां का हुआ था रेप, मैं उसी की प्रोडक्ट, नहीं जानती पिता कौन…

WWE News की इस फेमस एंकर ने बताया, मेरी मां का हुआ था रेप, मैं उसी की प्रोडक्ट, नहीं जानती पिता कौन…

WWE  News की फेमस एंकर कायला ब्राक्सटन ने खुद को ‘प्रोडक्ट ऑफ रेप’ अर्थात रेप के बाद जन्मी नाजायज संतान  बताया है। उन्होंने कहा- मेरी मां के साथ रेप हुआ था। वो प्रेंग्नेट हो गईं और फिर मैं इस दुनिया में आई। आज भी नहीं जानती कि मेरे पिता कौन हैं। ब्राक्सटन का ये बयान अचानक नहीं आया। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों अबॉर्शन पर रोक लगा दी है। यानी महिलाओं से अबॉर्शन का हक छीन लिया गया है। यह एंकर इसी मामले पर कमेंट कर रहीं थी और अपने जन्म की कहानी भी सुना गईं।

अबॉर्शन पर रोक का विरोध

31 साल की ब्राक्सटन ने खुद को ‘प्रोडक्ट ऑफ रेप’ बताया। सोशल मीडिया पर कहा- मेरी मां का किसी अजनबी ने रेप किया था। मैं उसी हैवानियत के बाद पैदा हुई। मुझे आज तक नहीं पता चला कि मेरा बॉयलॉजिकल फादर कौन है। किसी महिला पर कानून थोपा नहीं जाना चाहिए। अगर महिला की इच्छा है तो वह बच्चे को जन्म दे, अगर इच्छा नहीं है तो उसे अपना फैसला खुद करने दीजिए। महिला के पास अपनी चॉइस और अपना फैसला लेने की आजादी होनी चाहिए।

Share this:

Latest Updates