Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अहिल्यानगर में ट्रक-निजी बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत, आठ घायल

अहिल्यानगर में ट्रक-निजी बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत, आठ घायल

Mumbai News : अहिल्यानगर जिले में कोल्हार-घोटी हाईवे पर संगमनेर इलाके में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक और निजी बस के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह मुंबई से शिरडी की ओर जा रही निजी बस को संगमनेर इलाके में लोनी से संगमनेर जा रही तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार दो यात्रियों और ट्रक के सह-चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। बस में सफर कर रहे आठ यात्री भी घायल हो गये। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान ट्रक के सह-चालक संगमनेर निवासी फिरोज लाला शेख (46), बस यात्री हरियाणा निवासी अंजू रवींद्र वाल्मिक (39) और प्रवीण सोपान कंदलकर (28) के रूप में की गयी है। संगमनेर तहसील पुलिस की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Share this:

Latest Updates